केन्दुआडीह भू-धंसान पर बीसीसीएल और प्रशासन के रुख से नाराज विधायक Raj Sinha , अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे

Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना क का आज 9 दिन पूरे हो गए लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है और आवागमन ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक Raj Sinha स्थानीय ग्रामीणों के साथ आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की अविलंब मरम्मत कार्य शुरू करना, सड़क पर आवागमन बहाल करना तथा प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन और  बीसीसीएल द्वारा सीधे संवाद स्थापित करना शामिल है।

विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया

धरना दे रहे विधायक Raj Sinha ने मीडिया से बात करते हुए जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क धंसने जैसी गंभीर घटना के बावजूद संबंधित एजेंसियां संवेदनशीलता नहीं दिखा रही हैं। आम लोगों का जीवन प्रभावित हो चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यही नहीं विधायक ने पुनर्वास के मुद्दे पर भी स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जो लोग बेलगड़िया जाना नहीं चाहते उनके लिए सरायढेला, कार्मिक नगर या अन्य सुरक्षित स्थानों पर बसाने की पहल की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापितों की सहमति और सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यही नहीं राज सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

 

 

Ranchi Crime News: लालपुर में अपार्टमेंट के अंदर महिला से सोने...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद,...

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...