केंदुआडीह भू-धंसान पर फूटा जनाक्रोश: 6 दिन बाद भी सड़क जस की तस, विधायक Raj Sinha ने जताई नाराजगी

Dhanbad– बोकारो मुख्य मार्ग केंदुआडीह मे हुए भूधंसान की घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, लोग डर के साए में रह रहे है। जिला प्रशासन और बीसीसीएल के द्वारा मुख्य सड़क को खतरनाक क्षेत्र घोषित कर बेरिकेटिंग कर दिया गया है वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आवाजाही करवाया जा रहा है।

आक्रोशित लोगों ने जान आक्रोश रैली निकाली

घटना के 6 दिन बाद भी बेरिकेटिंग के सिवा सड़क को ठीक करने या पानी सप्लाई पाइपलाइन को ठीक करने की दिशा में कोई पहल अब तक शुरू नहीं हुआ है। जिससे आक्रोशित लोगों ने जान आक्रोश रैली निकाली है। जिसमें विधायक Raj Sinha पहुँचे। भूधंसान की घटना से धनबाद – बोकारो – रांची सड़क को खतरा है, साथ ही आसपास की 10 हजार की आबादी भी प्रभावित है। कई क्षेत्रों में गैस रिसाव अभी भी जारी है।

विधायक Raj Sinha ने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली

विधायक Raj Sinha ने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली। विधायक Raj Sinha ने बीसीसीएल के जीएम से फोन पर बात कर सड़क को ठीक नहीं करने पर नाराजगी जताई। कहा कि 6 दिन पहले केंदुआडीह में सड़क धंसी थी, बेरिकेटिंग कर बीसीसीएल और जिला प्रशासन अपनी जवाबदेही को पूरा करने के सिवा कुछ नहीं की है। भूधंसान क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का काम किया गया है। बीसीसीएल चाहता है कि लोग भय से केंदुआडीह को छोड़ कर चला जाय।लेकिन कोई कही नही जाने वाला है। पहले मुख्य सड़क को ठीक करे। उसके बाद आगे की बात होगी। पॉलिसी के तहत लोगो को बसाने का काम होगा। मामले को लेकर डीसी से मुलाकात करेंगे।सकारात्मक बात अगर नही हुई तो सड़क में उतर आंदोलन करेंगे।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...