धनबादः बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो गुरुवार को धरने पर बैठ गए। इसका कारण उनकी सुरक्षा में कटौती करना बताया जा रहा है। जिससे नाराज होकर वे धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर घंटो धरने पर बैठ गए।
विधायक के साथ धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी धरना स्थल पर बैठे दिखे। वही सैकड़ों की संख्या में विधायक समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भारी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंची और विधायक के समर्थन में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गई।
सांसद ने एसएसपी के कार्यकाल की जांच का किया मांग
धरने पर बैठे सांसद ने एसएसपी को आड़े हाथों लिया और कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल की जांच ED अथवा सीबीआई से कराने की मांग केंद्र सरकार से की। साथ ही उन्होंने गृह मंत्री को भी पत्र लिखा है और वर्तमान धनबाद एसएसपी के कार्यकाल की जांच की मांग की है। सांसद ने मुख्यमंत्री पर भी कई गंभीर आरोप लगाया और दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाकर धरना देने की बात कही।







