Advertisment

वर्दी में सेल्फी लेने और रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DGP ने चेताया नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई

पटना : वर्दी में सेल्फी लेना और रील बनाकर सोशल मीडिया पर चमकना बिहार के 40 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर एआईजी कल्याण ने ऐसे 40 पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को लेकर संबंधित जिले के एसपी को पत्र लिखा है। जिस जिले में इन पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति है। बताते चलें कि सबसे अधिक संख्या पटना पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों की है। जो वर्दी की अवहेलना करते हुए वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।

पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 40 पुलिसकर्मियों को किया चिह्नित

आपको बता दें कि वर्दी में सेल्फी लेने और रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 40 पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया। पहचान में आए सभी 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी किया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के एआईजी कल्याण के पत्र के आधार पर किया गया है। सबसे अधिक पुलिसकर्मी पटना जिले से हैं पटना के 16 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई किया गया।

DGP Vinay Kumar 1 22Scope News

कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल है

दरअसल, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, गयाजी, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई, मुंगेर और किशनगंज सहित कई जिलों के पुलिसकर्मी के नाम कारवाई के इस सूची में शामिल है। वर्दी में रील बनाना और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित एसओपी मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन माना गया है। इसी के तहत कार्रवाई की गई है।

DGP Vinay Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रांसपोर्ट नगर में नए भवन यातायात थाना का SSP ने किया उद्घाटन

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...