Advertisment

अरगड्डा में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, सांसद Manish Jaiswal ने डीवीसी पर उठाए सवाल

Ramgarh: रामगढ़ के कोयला क्षेत्र अरगड्डा में बीते दो दिनों के अंतराल में डीवीसी के द्वारा सुबह 9 से संध्या 5 बजे तक बिजली कटौती कर काम किया जा रहा है, इसे लेकर सांसद हजारीबाग Manish Jaiswal ने गिद्दी ‘ए’ अस्पताल चौक पर प्रेस वार्ता करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

बिजली सप्लाई के लिए दो विकल्प होने चाहिए, उन्होंने इसके लिए कारगर कदम उठाने की बात कहीं

उन्होंने कहा है कि डीवीसी के द्वारा प्रचंड गर्मी के बीच कोयला क्षेत्र अरगड्डा में बिजली काटकर इस प्रकार काम करना लोगों के लिए तकलीफ दे है, बिजली सप्लाई के लिए दो विकल्प होने चाहिए, उन्होंने इसके लिए कारगर कदम उठाने की बात कहीं, दामोदर पुल गिद्दी- रिभरसाईड निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ से 2 वर्षों से दामोदर पुल जर्जरता और निर्माण को लेकर मांग करने वाले आंदोलनरत हैं।

अब सीसीएल और सरकार के सामंजस्य के द्वारा करोड़ों रुपए मद से निर्माण होने वाला है, यह सभी जानते हैं, इस पर अब किसी के धरना या आंदोलन बिल्कुल सही नहीं है, उन्होंने गिद्दी -नईसराय मुख्य सड़क जर्जरता ठीक करने के लिए राज्य सरकार को आड़ हाथों लिया, कहा कि फंड निर्गत कर इस पर काम होना चाहिए, वही बताया की नयामोड़-गिद्दी सी मुख्य मार्ग के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा चुकें हैं, आगे राज्य सरकार को पहल करने की आवश्यकता है, झारखंड इंडक्शन मजदूरों के दो माह वेतन रोकने मामले को लेकर उन्होंने कहा है कि मजदूरों को उनकी मजदूरी फैक्ट्री प्रबंधन को देनी पड़ेगी, वह उनका अधिकार है, इसके अलावे उन्होंने बंगाल चुनाव के प्रथम फेज को लेकर कहा कि दोपहर एक तक 60 प्रतिशत से ऊपर मतदान होने के खबरें मिल रही थी, यह राज्य बंगाल में बदलाव के संकेत हैं, आगे चुनाव परिणाम आने के बाद पूरी तरह साफ हो जाएगा. मौके पर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, रंजीत पांडेय, अरुण सिंह समेत कई उपस्थित थे।

 

 

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...