बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा, जोड़े 04.60 लाख से ज्यादा नये मोबाइल ग्राहक

Patna: टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के मार्च सीएमएस डाटा यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़ों में रिलायंस जियो टॉपर बना हुआ है। सीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जियो ने अकेले बिहार-झारखंड में इंडस्ट्री की बढ़त का सबसे बड़ा हिस्सा हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च में बिहार सर्किल में 07 लाख 57 हजार 488 नए मोबाइल ग्राहक जुड़ें हैं। इस अवधि में रिलायंस जियो ने 04 लाख 60 हजार 171 नए ग्राहक हासिल किए हैं। फरबरी में जियो के पास 04 करोड़ 45 लाख 37 हजार 959 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 04 करोड़ 49 लाख 98 हजार 130 हो गए हैं।

ट्राई की नई रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल को भी मार्च 2026 में 02 लाख 49 हजार 460 नए ग्राहक मिले हैं। फरबरी में एयरटेल के पास 04 करोड़ 92 लाख 37 हजार 048 मोबाइल ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 04 करोड़ 94 लाख 86 हजार 508 हो गए हैं।

मार्च में वोडा-आइडिया को भी सीएमएस मामले में बढ़त मिली है। एक महीने में 57 हजार 452 नए ग्राहक वीआई से जुड़े है। फरबरी में वीआई के पास 73 लाख 59 हजार 813 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 74 लाख 17 हजार 265 हो गए हैं। उधर पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को मार्च में भी अपने 9595 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। फरबरी में बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में बीएसएनएल ने पास 56 लाख 36 हजार 574 ग्राहक थे जो मार्च में घटकर 56 लाख 26 हजार 979 रह गए हैं।

TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 63.54 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है। होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। जियो फाइबर, एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार-झारखंड में लगभग 70 फीसदी मार्केट शेयर रिलायंस जियो का है। तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट कनेक्टिविटी मार्केट में जियो की बादशाहत कायम है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...