Hazaribagh: हाईवा अगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

हाईवा अगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा : हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल पुल के पास कोयला परिवहन में लगे हाईवा को फूंकने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए राहुल दुबे गैंग से जुड़े चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दहशत फैलाने की थी साजिश

हजारीबाग एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोयला खनन क्षेत्र में वर्चस्व और दहशत कायम करने के उद्देश्य से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद मौके पर ‘प्रकाश शुक्ला, मयंक सिंह और राहुल दुबे गैंग’ के नाम का हस्तलिखित पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली गई थी।

SIT की कार्रवाई और बरामदगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित एसआईटी (SIT) ने गुप्त सूचना पर चंदौल गांव के हथिया पत्थर जंगल में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर मो. एजाज, मो. अफताब, मो. सलामत अंसारी और तुसार सिन्हा को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने 3 पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, लेवी मांगने वाले पर्चे और मोबाइल बरामद किए हैं।

अपराधिक इतिहास

पकड़े गए आरोपियों में मो. सलामत अंसारी शातिर अपराधी है, जिस पर बड़कागांव और टंडवा थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं। वहीं मो. एजाज पर भी एक मामला दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की जांच कर रही है।

 

 

 

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...