पटना सिटी के बड़ी, छोटी पटनदेवी मंदिर व जल्ला हनुमान मंदिर पहुंचे CM सम्राट, की पूजा अर्चना

पटना सिटी : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभी थोड़ी देर पहले पटना सिटी स्थित शक्तिपीठ मां पटनेश्वरी एवं छोटी मां पटन देवी स्थित शक्तिपीठ और जल्ला वाले हनुमान जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पटना पुलिस मौके पर चप्पे-चप्पे मौजूद दिखी।

CM सम्राट ने तीनों जगहों पर विधिवत पूजा अर्चना की

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तीनों जगहों पर पूजा अर्चना की। साथ ही बिहार के खुशहाली व शांति के लिए मां से आशीर्वाद लिया। तीनों जगहों के महंतों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना करवाया। पूजा अर्चना करने के बाद फिर वह वापस वहां से निकल गए। इस खास मौके पर पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। इस खास मौके पर स्थानीय लोग और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद दिखे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

CM Samrat Patna City 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बड़ी, छोटी पटनदेवी मंदिर व जल्ला हनुमान मंदिर पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा कराई। पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली व इसे और विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम करें। वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था ठीक कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें पूजा-पाठ में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

CM Samrat Patna City 3 1 22Scope News

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी ममता चौधरी के साथ जल्ला हनुमान मंदिर बेगमपुर पटना सिटी में भी विधिवत् पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी ममता चौधरी के साथ जल्ला हनुमान मंदिर, बेगमपुर, पटना सिटी में भी विधिवत् पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल्ला हनुमान मंदिर के पास जलजमाव की समस्या बनी रहती है। समस्या के समाधान को लेकर जल संसाधन विभाग योजना बनाकर इस क्षेत्र का समुचित विकास और सौंदर्याकरण कराएं।

CM Samrat Patna City 4 22Scope News

मुख्यमंत्री को मंदिर समिति द्वारा चुनरी, प्रसाद एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया

मुख्यमंत्री को मंदिर समिति द्वारा चुनरी, प्रसाद एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। मंदिर जाने के क्रम में जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भारी उत्साह के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् के सदस्य सायन कुणाल णाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM Samrat Patna City 22Scope News

CM Samrat Patna City 5 22Scope News

यह भी पढ़े : रफ्तार पकड़ता बिहार : पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

उमेश चौबे की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...