CM का ऐलान, दिवगंत अधिकारी कृष्ण भूषण का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, 25 लाख सहायता

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि दिवगंत अधिकारी कृष्ण भूषण का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।

CM ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मैं कृष्ण भूषण कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना प्रकट करता हूं

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मैं कृष्ण भूषण कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री ने कृष्ण भूषण कुमार के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। साथ ही इस दिवंगत अधिकारी का दाह-संस्कार पूरेराजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारिका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिला के रहने वाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए व मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपए (कुल आठ लाख रुपए) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...