प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के बगीचे में मिला शव

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ है। जब सुबह स्थानीय लोग गांछी में टहलने निकले तो उनकी नजर लाश पर पड़ी जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। तुरंत स्थानीय इसकी सूचना लहेरियासराय थाना को दी। जिसके बाद थाना सहित एफएसएल की मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अशोक पेपर मील थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मोहम्मद रहमत अली के पुत्र मो. अरमान के रूप में की गई है।

स्थानीय लोग आम गाछी घूमने निकले थे, इसी दौरान पेड़ के नीचे किसी अनजान व्यक्ति लौटा हुआ दिखा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोग आम गाछी घूमने निकले थे। इसी दौरान पेड़ के नीचे किसी अनजान व्यक्ति लौटा हुआ दिखा तो हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मामा मो. परवेज ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। शुक्रवार को अरमान किसी लड़की से मिलने एक होटल गया था जिसके बाद अरमान के साथ पांच छह लड़कों ने नाका छह के पास मारपीट भी की थी।

Darbhanga Hatya 1 22Scope News

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अरमान से परिजनों की अंतिम बात हुई थी – परिजन

आपको बता दें कि परिजन ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अरमान से परिजनों की अंतिम बात हुई थी। जिसके बाद से उसका नंबर बंद था। आज सुबह ही अरमान की गुमशुदगी की रिपोर्ट एपीएम थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन इसी बीच अरमान की लाश भीगो गांछी से बरामद होने की सूचना मिला जब यहां आया तो देखा की गोली मार हत्या कर दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है। वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Darbhanga Hatya 2 22Scope News

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आज सुबह जानकारी दी गई की किसी अज्ञात को गोली मारकर फेंक दिया गया है। हमलोग वहां पहुंचकर जांच किए। परिजन को सूचना दी गई। उन लोगों के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Darbhanga Hatya 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती को चाकू गोदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

विजय चौधरी ने कहा- 2030 तक नीतीश की नीति पर चलेगी...

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU)...

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। सीएम सम्राट...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग...

Jamshedpur Crime News: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, MGM...

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार, घायल पिता की हालत गंभीरJamshedpur Crime News :  जमशेदपुर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img