Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज, हजारों दस्तावेज लेकर रांची लौटी टीम

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।


Treasury Scam Investigation रांची: बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में हुई कथित अवैध निकासी मामले की जांच अब तेज हो गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच टीम शुक्रवार को बोकारो पहुंची और पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन समीक्षा की।

उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने परिसदन में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रेजरी कोड, झारखंड फाइनेंस रूल, पुलिस मैनुअल और वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

Treasury Scam Investigation: अधिकारियों से पूछे गए कई अहम सवाल

जांच टीम ने अधिकारियों से पूछा कि वेतन बिल किन दस्तावेजों के आधार पर तैयार किए गए, रिकॉर्ड का संधारण कैसे हुआ और डीडीओ तथा ट्रेजरी स्तर पर कहां चूक हुई।

टीम ने मामले से जुड़े हजारों पन्नों के दस्तावेज अपने साथ रांची लेकर आई है। इन दस्तावेजों की अब विस्तृत जांच की जाएगी।

Treasury Scam Investigation: इन दस्तावेजों की होगी गहन जांच

जांच के दायरे में स्वीकृत एवं कार्यरत बल का विवरण, बजट और आवंटन संचिका, जिला बल पंजी, मस्टर रोल पंजी, वेतन ज्ञापन, विपत्र पंजी और स्थापना मद से जुड़े अभिलेख शामिल हैं।

इसके अलावा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, संबंधित लिपिकों का विवरण, अस्थायी पहचान संख्या यानी टेंपररी आईडी से जुड़े कागजात, भुगतान और बैंक खाते की जानकारी, सेवानिवृत्त कर्मियों तथा सामान्य भविष्य निधि से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।

Treasury Scam Investigation: दोबारा बोकारो जाकर दर्ज होंगे बयान

सूत्रों के अनुसार जांच टीम दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद दोबारा बोकारो जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

जांच टीम ने बोकारो ट्रेजरी और एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।


Key Highlights

  • बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज

  • उच्चस्तरीय टीम ने बोकारो पहुंचकर दस्तावेजों की समीक्षा की

  • हजारों पन्नों के रिकॉर्ड रांची लाए गए

  • अधिकारियों और कर्मियों के बयान दर्ज होंगे

  • ट्रेजरी और एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया


Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...