SSC GD Exam Scam: रांची में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

 रांची के पिस्का मोड़ स्थित परीक्षा केंद्र में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस के जरिए नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग का खुलासा, छह अभ्यर्थी गिरफ्तार।


SSC GD Exam Scam रांची: Ranchi के पिस्का मोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस के जरिए प्रश्न पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश और राहुल समेत पांच अभ्यर्थी बिहार के हैं, जबकि एक आरोपी कोडरमा का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने परीक्षा केंद्र से संबंधित कंप्यूटर जब्त कर लिये हैं और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

SSC GD Exam Scam:इन्वीजिलेटर की सतर्कता से खुला पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान इन्वीजिलेटर को कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने देखा कि छह अभ्यर्थी लगातार कंप्यूटर स्क्रीन की ओर देख रहे थे, जबकि प्रश्न स्वतः सॉल्व होते जा रहे थे।

संदेह होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तकनीकी जांच की तो पता चला कि इन कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस कहीं और से ऑपरेट किया जा रहा था। वहीं बैठा सॉल्वर गैंग प्रश्न पत्र हल कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने सभी संबंधित कंप्यूटर जब्त कर लिये और छह अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।


Key Highlights

  • रांची के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में सॉल्वर गैंग का खुलासा

  • एसएससी जीडी परीक्षा दे रहे छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

  • रिमोट एक्सेस के जरिए बाहर से हल हो रहा था पेपर

  • हरियाणा का दीपक शर्मा गैंग का सरगना बताया गया

  • परीक्षा केंद्र प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में


SSC GD Exam Scam:बिहार में बैठे सॉल्वर गैंग से जुड़ा तार

थाने में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने बिहार में सक्रिय सॉल्वर गैंग का सहारा लिया था। पुलिस को आरोपियों से कई अहम जानकारी मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर बाहर बैठे लोग कंप्यूटर सिस्टम को नियंत्रित कर रहे थे और प्रश्नों के उत्तर भर रहे थे।

SSC GD Exam Scam:हरियाणा का दीपक शर्मा मास्टरमाइंड, केंद्र प्रशासन पर भी शक

पुलिस जांच में हरियाणा निवासी दीपक शर्मा को इस सॉल्वर गैंग का सरगना बताया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार उसने बिहार के एक सरकारी कर्मचारी रमेश के माध्यम से परीक्षा केंद्र के अधीक्षक राकेश कुमार से संपर्क किया था।

इसके बाद कथित तौर पर केंद्र के मालिक सौरभ आनंद, आईटी मैनेजर अजीत और इलेक्ट्रिशियन सोनू को भी इस पूरे नेटवर्क में शामिल किया गया। पुलिस अब परीक्षा केंद्र प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मामले के सामने आने के बाद भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Highlights

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...