Advertisment

‘गयाजी में है राजस्थान का जयपुर, विकास की बह रही गंगा’

गयाजी : गयाजी जिले में भी राजस्थान की तरह जयपुर है। यह बड़ा शहर तो नहीं लेकिन गया के एक छोटे गांव के रूप में है। गयाजी के काफी पिछड़े जयपुर गांव की तस्वीर इन दिनों बदलती दिख रही है, जिससे हर कोई हैरान है। बता दें कि गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के जयपुर समेत पांच गांवों में इन दिनों काफी बदलाव दिख रहा है। विकास के कई कार्य हो रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यह कार्य सरकारी स्तर पर नहीं बल्कि एसबीआई फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र के द्वारा निशुल्क एवं संयुक्त प्रयास से किए जा रहे हैं। गुरुआ प्रखंड के जयपुर, नगमा व सरईटांड समेत पांच गांवों को गोद लिया गया है। अब यहां का विकास देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है।

शहर से कम नहीं लग रहे यह गांव

गयाजी के गुरुआ प्रखंड के इन पांच गांवों में विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। स्कूल, स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर, अस्पताल, रोजगार, स्वास्थ्य व युवाओं को पुलिस-फौज में नौकरी के लिए शारीरिक ट्रेनिंग, महिलाओं को सिलाई ट्रेनिंग, काफी सुंदर यात्री बस पड़ाव समेत अन्य कार्य हो रहे हैं। जिससे इन गांव की तस्वीर लगातार बदल रही है। जयपुर गांव में एक बड़ा सा अस्पताल भी संचालित हो रहा है जो कि एसबीआई फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र के संयुक्त प्रयास से संचालित है। यह सभी कार्य पूरी तरह से निशुल्क हो रहे हैं।

Gaya Jaipur 1 22Scope News

नगमा, सरईटांड, जयपुर गांव समेत 5 गांव में इस तरह के विकास कार्य हो रहे हैं – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि नगमा, सरईटांड, जयपुर गांव समेत पांच गांव में इस तरह के विकास कार्य हो रहे हैं। गांव के लोग बताते हैं कि हमारे यहां बीमार पशुओं को देखने के लिए रोजाना डाक्टर के साथ एंबुलेंस आता है। आम लोगों के लिए भी 24 घंटा एंबुलेंस की व्यवस्था है। जयपुर गांव में अस्पताल बनाया गया है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्कूलों की सुंदरता देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इन पांच गांव की तस्वीर पूरी तरह से बदल रही है।

Gaya Jaipur 2 22Scope News

जितना सरकार ने काम नहीं किया, उससे ज्यादा यहां काम जमीनी तौर पर SBI फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र के दिख रहे हैं – ग्रामीण

ग्रामीण कहते हैं कि जितना सरकार ने काम नहीं किया, उससे ज्यादा यहां काम जमीनी तौर पर एसबीआई फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र के दिख रहे हैं और लोगों में काफी खुशी है। वही, इस संबंध में सहभागी शिक्षण केंद्र के संस्थापक निदेशक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागी शिक्षण केंद्र द्वारा गुरुआ प्रखंड के नदौरा एवं नगमा ग्राम पंचायत के गांवों में सर्वांगीण विकास के लिए कई परियोजना संचालित की जा रही है।

Gaya Jaipur 3 22Scope News

ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जा रहे हैं किसानों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं

इस योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा वाहिनी, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब रूम, विज्ञान प्रयोगशाला ओपन जिम, गर्ल्स कॉमन रूम, यात्री शेड, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य और अस्पताल समेत अन्य पर काम किया जा रहा है। इससे गांव की सूरत बदलने लगी है। ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जा रहे हैं। किसानों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं।

Gaya Jaipur 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की गयाजी के विष्णुपद, महाबोधि मंदिर व बोधगया मठ में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

आशीष कुमार की रिपोर्ट

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...