मंत्री श्रेयसी सिंह ने संभाली जिम्मेदारी, खेल नीति व जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास को बताया प्राथमिकता

पटना : मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को देर अपराह्न बिहार सरकार के खेल विभाग विकास भवन नया सचिवालय में विभागीय कार्यभार से जुड़ी बैठकों में भाग लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान श्रेयसी सिंह ने राज्य में संचालित एकलव्य केंद्रों की समीक्षा की व बिहार की खेल नीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल नीति ही बिहार में खेलों के समग्र विकास की आधारशिला है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

बिहार के खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से तैयार करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए – मंत्री श्रेयसी सिंह

उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से तैयार करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक जिले में ‘डिस्ट्रिक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में खेल अवसंरचना विकसित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि यदि बिहार को खेल हब के रूप में विकसित करना है, तो जिला स्तर पर मजबूत खेल संरचना तैयार करनी होगी।

Minister Shreyasi Singh 1 1 22Scope News

श्रेयसी सिंह ने विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उन विषयों की भी जानकारी ली

श्रेयसी सिंह ने विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उन विषयों की भी जानकारी ली, जो उनके कार्यभार से दूर रहने के दौरान सामने आए थे। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल संस्कृति के विकास के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) भविष्य की आवश्यकता है। इस दिशा में उन्होंने एक विस्तृत गाइडलाइन तैयार किए जाने की बात कही, जो राज्य में व्यावहारिक रूप से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को लागू करने में सहायक होगी।

Minister Shreyasi Singh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नव नियुक्त मंत्री कुमार शैलेंद्र ने ग्रहण किया पदभार, कहा- CM सम्राट के मार्गदर्शन में करेंगे काम

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...