Ranchi Fuel Crisis: राजधानी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी, कई Pump हुए Dry, लंबी कतारों से लोग परेशान

 रांची में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया। कई पेट्रोल पंप ड्राई हुए, कहीं सीमित मात्रा में तेल मिला। प्रशासन और डीलर्स ने लोगों से पैनिक बाइंग नहीं करने की अपील की।


Ranchi Fuel Crisis रांची: राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के कई पेट्रोल पंप आंशिक या पूरी तरह ड्राई हो गए हैं, जबकि कई जगहों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। लंबी कतारों और भीड़ के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम डीलरों के अनुसार तेल कंपनियों द्वारा कम आपूर्ति किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

Ranchi Fuel Crisis:30 प्रतिशत तक घटी सप्लाई, कई पंप हुए ड्राई

शहर में करीब 56 पेट्रोल पंप संचालित हैं। डीलरों के अनुसार ईरान-अमेरिका तनाव से पहले एक डीलर प्रतिदिन औसतन 7000 लीटर पेट्रोल-डीजल बेचता था। यानी कुल बिक्री लगभग 3.92 लाख लीटर प्रतिदिन थी। अब कंपनियों ने आपूर्ति करीब 30 प्रतिशत तक घटा दी है, जिससे औसत बिक्री घटकर 4900 लीटर प्रतिदिन रह गई है।

इस कारण राजधानी में प्रतिदिन लगभग 1.12 लाख लीटर ईंधन की कमी हो रही है। यही वजह है कि कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है और बाकी पंपों पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है।

गुरुवार को ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहा। बिरसा चौक से सिंह मोड़ तक तीन पंपों में ईंधन समाप्त हो गया। बीजेपी कार्यालय के सामने स्थित दुलारी पंप भी पूरी तरह ड्राई रहा। वहीं सोलंकी, बूटी मोड़ और बिरसा चौक के कई पंपों पर आंशिक कमी की स्थिति बनी रही।

Ranchi Fuel Crisis:कई इलाकों में लगी लंबी कतारें, पुलिस बुलानी पड़ी

लालपुर, कोकर, हरमू रोड, बिरसा चौक और हटिया के पेट्रोल पंपों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। हरमू रोड और दुर्गा सोरेन चौक स्थित पंपों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा। हटिया स्थित एचपीसीएल पंप पर बैरिकेडिंग तक करनी पड़ी।

कोकर स्थित बीपीसीएल पंप रात में ड्राई हो गया, जबकि लोआडीह और पिस्का मोड़ के कुछ पंपों पर नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड के दो पंपों पर भी ईंधन खत्म हो गया।

Ranchi Fuel Crisis:बाइक और कार के लिए तय हुई लिमिट

ईंधन की कमी के कारण कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही तेल दिया गया। ग्राहक अक्षय तिवारी ने बताया कि कडरू स्थित पंप पर बाइक में 200 रुपए और कार में 500 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा था। तमाड़ के भारत पेट्रोलियम पंप पर बाइक के लिए 200 रुपए और कार के लिए 1000 रुपए की सीमा तय की गई थी।

रिलायंस पंपों पर भी बाइक में 500 रुपए और कार में 1000 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया गया। बुंडू, रातू, ओरमांझी और नामकुम के कई पंपों पर भी इसी तरह सीमित आपूर्ति की गई।


Key Highlights

  • रांची के कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई

  • पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में 30 प्रतिशत तक कटौती

  • कई जगह बाइक और कार के लिए ईंधन लिमिट तय

  • भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात

  • प्रशासन और डीलर्स ने पैनिक बाइंग नहीं करने की अपील की


Ranchi Fuel Crisis:डीसी ने की समीक्षा बैठक, घबराने से बचने की अपील

मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum Corporation Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तेल कंपनियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति स्थायी कमी नहीं बल्कि पैनिक बाइंग के कारण बनी है।

डीसी ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं। उन्होंने तेल कंपनियों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Ranchi Fuel Crisis:एसोसिएशन ने कहा, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। संगठन के अनुसार तेल कंपनियां फिलहाल सीमित आपूर्ति कर रही हैं, लेकिन आवश्यक मांग पूरी की जा सकती है।

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि पिछले साल की औसत बिक्री के आधार पर तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि ईंधन के दुरुपयोग को रोकने के लिए कंपनियों ने सप्लाई सीमित की है।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...