Advertisment

Adhik Maas 2026: 17 मई से थम जाएंगी शहनाइयां, मलमास के कारण एक महीने तक नहीं होंगे विवाह

 17 मई से 15 जून तक अधिकमास के कारण विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। इस बार त्योहारों की तारीखें भी 15-20 दिन आगे खिसक जाएंगी।


Adhik Maas 2026 रांची: हिंदू धर्म में शादियों और मांगलिक कार्यों के लिए सबसे शुभ माने जाने वाले ज्येष्ठ महीने में इस बार शहनाइयां नहीं गूंजेंगी। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास यानी मलमास लगने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत समेत सभी शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस अवधि को धार्मिक दृष्टि से पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

Adhik Maas 2026:16 मई से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

ज्योतिषाचार्य शालिनी वैद्य के अनुसार ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की द्वादशी से अमावस्या तक ‘मासांत दोष’ लग रहा है। इसके साथ ही 16 मई को पड़ने वाली ज्येष्ठ अमावस्या पर गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। 17 मई से शुरू होने वाला अधिकमास 15 जून तक चलेगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

अधिकमास जुड़ने के कारण इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा। इसका असर साल के बड़े त्योहारों की तारीखों पर भी पड़ेगा।

Adhik Maas 2026:रक्षाबंधन से छठ तक सभी बड़े त्योहार होंगे देरी से

अधिकमास के कारण इस वर्ष हिंदू कैलेंडर के प्रमुख पर्व 15 से 20 दिन तक आगे खिसक जाएंगे। अब रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्र, दीपावली और छठ महापर्व पिछले वर्षों की तुलना में काफी देर से मनाए जाएंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अधिकमास समाप्त होने के बाद 17 जून से फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। जून और जुलाई में कई शुभ लग्न उपलब्ध हैं।


Key Highlights

  • 17 मई से 15 जून तक रहेगा अधिकमास

  • मलमास के दौरान विवाह समेत मांगलिक कार्य रहेंगे बंद

  • रक्षाबंधन, दीपावली और छठ जैसे त्योहार होंगे देरी से

  • 17 जून से फिर शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 16 मई को वट सावित्री और शनि जयंती का विशेष संयोग


Adhik Maas 2026:जून और जुलाई में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार जून महीने में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जून को विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं जुलाई में 1, 2, 6, 7, 8 और 11 जुलाई तक विवाह लग्न उपलब्ध हैं।

यज्ञोपवीत संस्कार के लिए 17, 19 और 24 जून शुभ बताए गए हैं। वहीं गृह प्रवेश के लिए 24, 26 और 27 जून की तिथियां अनुकूल मानी गई हैं।

Adhik Maas 2026:वट सावित्री और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग

इस बार ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का विशेष संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 15 मई की रात 3:51 बजे शुरू होकर 16 मई की रात 1:36 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार 16 मई शनिवार को व्रत और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना गया है। शनिवार के दिन शनि जयंती पड़ना दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

Adhik Maas 2026:नवंबर और दिसंबर में फिर बढ़ेंगे विवाह मुहूर्त

आषाढ़ महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त सीमित रहेंगे। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में एक बार फिर बड़ी संख्या में विवाह मुहूर्त उपलब्ध होंगे।

नवंबर में 20, 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। वहीं दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर को शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे।

Highlights

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...