LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में मिली जगह

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सुधार का मिला फायदा।


LEADS 2025 Ranking:पटना: Department for Promotion of Industry and Internal Trade द्वारा जारी LEADS 2025 (Logistics Ease Across Different States) फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। राज्य ने “Fast Mover” श्रेणी से आगे बढ़ते हुए अब “High Performers” श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों और Ease of Doing Business को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों का परिणाम मानी जा रही है।

LEADS 2025 Ranking:लॉजिस्टिक्स और उद्योग क्षेत्र में सुधार का मिला लाभ

राज्य सरकार के अनुसार बिहार की यह प्रगति लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम, औद्योगिक अवसंरचना, निवेश अनुकूल माहौल और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में लगातार किए गए प्रयासों को दर्शाती है।

सरकार ने इसे केवल रैंकिंग में सुधार नहीं बल्कि भविष्य उन्मुख विकास मॉडल, प्रभावी क्रियान्वयन और दूरदर्शी सोच का प्रतीक बताया है। बिहार सरकार राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक कनेक्टिविटी बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।


Key Highlights

  • LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार को बड़ी उपलब्धि

  • ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में पहुंचा राज्य

  • लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक अवसंरचना सुधार का मिला फायदा

  • उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उपलब्धि को बताया ऐतिहासिक

  • Ease of Doing Business को मजबूत करने पर सरकार का फोकस


LEADS 2025 Ranking:उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने जताई खुशी

बिहार उद्योग विभाग की मंत्री Shreyasi Singh ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक सुधारों के माध्यम से बिहार को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की बढ़ती क्षमता, बेहतर नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

LEADS 2025 Ranking:Ease of Doing Business को मजबूत करने पर जोर

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के एमडी Kundan Kumar ने कहा कि LEADS 2025 में “High Performers” श्रेणी में शामिल होना बिहार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, निवेश सुविधा, औद्योगिक कनेक्टिविटी और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

सरकार ने कहा कि “विकसित बिहार” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में निवेश, उद्योग और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।

Jharkhand Weather: अलनीनो का बढ़ा खतरा, 12 जिले प्रभावित, 54% कम...

झारखंड में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अलनीनो के असर की चेतावनी दी है। सरकार ने कम...

JSSC Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अनुपस्थित...

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड बाहर, पराग्वे और मोरक्को...

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट दौर में बड़ा उलटफेर। पराग्वे ने जर्मनी और मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम 16...