Cyber Crime Bust: झारखंड से चल रहा था अंतरराष्ट्रीय Child Pornography रैकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड सीआईडी ने अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का खुलासा किया है। गिरिडीह से दो आरोपी गिरफ्तार, ओमान, यूएई और बांग्लादेश तक होती थी वीडियो बिक्री।


Cyber Crime Bust रांची: झारखंड में ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेटिव एंड एब्यूज मैटेरियल के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। Crime Investigation Department Jharkhand की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरिडीह जिले के कोलडीह इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाब अंसारी और हसन राजा के रूप में हुई है। दोनों पर बच्चों के अश्लील वीडियो का अवैध प्रसार और विदेशी नागरिकों को बिक्री करने का आरोप है।

Cyber Crime Bust: ओमान, यूएई और बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क

सीआईडी की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बच्चों के अश्लील वीडियो ओमान, बांग्लादेश और यूएई के नागरिकों को बेचे जाते थे। प्रति वीडियो करीब 300 रुपये लिये जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में शामिल थे। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस गिरोह के तार झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी जुड़े हैं।


Key Highlights

  • झारखंड सीआईडी ने अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का किया खुलासा

  • गिरिडीह से दो आरोपी वहाब अंसारी और हसन राजा गिरफ्तार

  • ओमान, यूएई और बांग्लादेश के नागरिकों को बेचे जाते थे वीडियो

  • टेलीग्राम चैनल और डार्कवेब के जरिये होता था नेटवर्क संचालन

  • आरोपियों के डिजिटल उपकरणों से हजारों आपत्तिजनक वीडियो बरामद


Cyber Crime Bust: टेलीग्राम चैनल और डार्कवेब का लिया जाता था सहारा

जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर टेलीग्राम चैनलों और डार्कवेब के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचाते थे। इसके बाद इन वीडियो को विदेशी ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। सीआईडी को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन माध्यम से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। तकनीकी जांच और डिजिटल विश्लेषण के बाद साइबर क्राइम थाना रांची में मामला दर्ज किया गया।

Cyber Crime Bust: आइफोन और डिजिटल उपकरणों से मिले हजारों वीडियो

सीआईडी ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किये हैं। जांच में बरामद आइफोन के आइ-क्लाउड अकाउंट से हजारों आपत्तिजनक वीडियो मिलने की पुष्टि हुई है। एजेंसी को आरोपियों का एक बैंक अकाउंट भी मिला है, जिसमें अवैध कमाई के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं।

फिलहाल जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार झारखंड समेत देश के कई राज्यों की बच्चियों के वीडियो इस नेटवर्क में शामिल होने की आशंका है।

Cyber Crime Bust: सीआईडी ने लोगों से की अपील

National Cyber Crime Reporting Portal के वुमन एंड चाइल्ड सेक्शन में शिकायत दर्ज कराने की अपील सीआईडी ने आम लोगों से की है। एजेंसी ने कहा है कि यदि किसी को ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तत्काल इसकी सूचना दें।

Highlights

Saffrn

Trending News

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...

Fuel Crisis Alert: रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों...

रांची में पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की आशंका से कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। कई पंपों पर तेल खत्म, पुलिस की निगरानी...

JEE Advanced 2026 Exam: रांची में आज होगी परीक्षा, दो हजार...

 रांची में आज जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा आयोजित होगी। दो परीक्षा केंद्रों पर करीब 2000 छात्र शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की।JEE...

Jharkhand Weather Alert: 19 मई तक झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट,...

झारखंड में 19 मई तक मौसम बदलेगा। पलामू समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, जबकि रांची सहित कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img