JEE Advanced 2026 Exam: रांची में आज होगी परीक्षा, दो हजार छात्र होंगे शामिल

 रांची में आज जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा आयोजित होगी। दो परीक्षा केंद्रों पर करीब 2000 छात्र शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की।


JEE Advanced 2026 Exam रांची: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन रविवार को किया जायेगा। राजधानी रांची में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाये गये हैं, जहां लगभग दो हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

JEE Advanced 2026 Exam:रांची में बनाये गये दो परीक्षा केंद्र

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रांची में आयन डिजिटल जोन, तुपुदाना और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है।


Key Highlights

  • आज आयोजित होगी जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा

  • रांची में दो परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

  • करीब 2000 छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी

  • जिला प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा


JEE Advanced 2026 Exam:दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जायेगी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा।

JEE Advanced 2026 Exam:आइआइटी में नामांकन का आधार बनेगा परिणाम

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के परिणाम के आधार पर देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आइआइटी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee की ओर से किया जा रहा है।

इधर, परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सुबह छह बजे से रात 9:30 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन ने केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...