Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा।


Love Drama गिरिडीह: गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह गांव में शनिवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा युवक अपने भाई की साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।


Key Highlights

  • साली से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

  • गिरिडीह के केंदुआडीह गांव में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

  • युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है

  • पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की

  • चौकीदार के टावर पर चढ़ते ही युवक नीचे उतर आया


Love Drama:परिवार की डांट से नाराज होकर चढ़ा टावर पर

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान ड्रकिया निवासी सुनील कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह अपने भाई की साली से शादी करने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार ने उसे फटकार लगायी थी, जिससे नाराज होकर वह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

Love Drama:पुलिस और ग्रामीण घंटों करते रहे समझाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने अपना मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकालकर उसके बड़े भाई से संपर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास करती रही।

Love Drama:चौकीदार के टावर पर चढ़ते ही नीचे उतरा युवक

करीब पांच घंटे तक चले ड्रामे के बाद जब थाना का एक चौकीदार युवक तक पहुंचने के लिए टावर पर चढ़ने लगा, तब सुनील खुद नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे थाना ले गयी। मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गयी है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी और पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...