कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई तक चलेगा खास अभियान

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर जिले के 13 प्रखंडों में 18 मई से 25 मई तक ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सभी विभागों और एसडीएम के साथ बैठक हुई।

अभियान के दौरान अलग-अलग सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम लगाए जाएंगे – DM आशुतोष द्विवेदी

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान अलग-अलग सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों को बता सकेंगे और मौके पर ही समाधान करने की कोशिश होगी। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान का मकसद दूरदराज के जनजातीय इलाकों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ना है।

Katihar DM 1 22Scope News

जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा दिया जाएगा – DM

उन्होंने कहा कि साथ ही जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और विशेष कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच में सिकल सेल एनीमिया और टीबी जांच पर खास ध्यान रहेगा। वहीं जनजातीय लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के अनुभव भी लोगों के बीच साझा किए जाएंगे।

Katihar DM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

शिक्षा के नाम पर वसूली, एडमिशन के लिए हेडमिस्ट्रेस ने मांगे...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरहुलिया...

CBSE Result 2026: Revaluation फीस में बड़ी राहत, अब 25 रुपये...

 CBSE ने 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन फीस घटा दी है। अब स्कैन कॉपी और रीचेकिंग सस्ती होगी।CBSE Result 2026...

JAC Matric Result Issue: 95% से कम रिजल्ट पर हजारीबाग के...

हजारीबाग में जैक मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोका गया। एक सप्ताह में जवाब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img