Advertisment

लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो व उन्हें न्याय मिले यही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य है – मुख्यमंत्री

सारण : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। सात निश्चय योजना-3 का अवयव ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में पंचायतवार ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज से पूरे प्रदेश में ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। हमने इसके लिए 11 मई को ही सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था, जिसके माध्यम से लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस ‘सहयोग शिविर’ का उद्देश्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर जन समस्याओं का निष्पादन करना है, वह चाहे ग्रामीण इलाके के लोगों की समस्या हो या शहर में रहने वाले लोगों की समस्या हो। यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का जरिया है। सरकार आपका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। बिहार की समृद्धि और भारत विकसित हो, इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।

CM Cooperation Camp 1 2 22Scope News

PM भारत को विकसित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं जबकि पूर्व CM बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं – CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं, उसका रास्ता ‘सहयोग शिविर’ के जरिए निकलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ में जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उनका निष्पादन 30 दिनों के अन्दर हर हाल में किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के 10 दिन बाद संबंधित अधिकारी को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पहला नोटिस निर्गत किया जाएगा। आवेदन प्राप्ति के 20वें दिन दूसरा नोटिस व 25वें दिन तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन हो सके। आवेदन प्राप्ति के 30वें दिन हर हाल में आवेदन के निष्पादन से संबंधित आदेश जारी करना है। इस काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि 30वें तक दिन आदेश जारी नहीं होता है तो 31वें दिन संबंधित विभाग के अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं बनाती है और नीतियां निर्धारित करती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं बनाती है और नीतियां निर्धारित करती है। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। यह ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम पूरे बिहार में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाई जाएगी ताकि लोगों के सपने साकार हों, उनके सपने टूटे नहीं। उन्होंने कहा कि अंचल, प्रखंड या थाना स्तर पर जो जन समस्याएं हैं उनका समाधान 30 दिन के अंदर होगा। ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आपके बीच रहकर समस्याओं का समाधान करेगी। आप सबके समर्थन एवं जनादेश से ही सरकार बनती है। सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि भी कम से कम तीन ‘सहयोग शिविर’ में पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान में अपना योगदान देंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके।

CM Cooperation Camp 3 1 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद प्रसन्नता हो रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। मुझे रिपोर्ट प्राप्त हुई है कि जो भी अबतक ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए थे उनका शत प्रतिशत जिला प्रशासन द्वारा निष्पादन किया जा चुका है। किसी भी प्रकार की जन समस्या हो, उसका हर हाल में निष्पादन करना है। यदि कोई न्यायालय से संबंधित मामला है तो उसमें भी अधिकारी पूर्ण सहयोग करेंगे ताकि लोगों को राहत मिले। अटकाने और भटकाने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। समस्या से ग्रसित व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सबका दायित्व है।

 

सोनपुर वासियों के सहयोग से ही विनय कुमार सिंह विधायक बने हैं – CM सम्राट

सीएम सम्राट ने कहा कि सोनपुर वासियों के सहयोग से ही विनय कुमार सिंह विधायक बने हैं। मैं आप सबके प्रति आभार प्रकट करता हूं। अब तो यहां एयरपोर्ट और बाबा हरिहरनाथ के नाम से नया टाउनशिप बनने जा रहा है। यदि टाउनशिप क्षेत्र में ऐसे किसी व्यक्ति की जमीन अधिग्रहित होती है और वे किसी परेशानी में हों या उनके घर में बेटी की शादी हो, तो उन्हें चार गुणा पैसा मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को आवेदन देना होगा। किसी को दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सोनपुर में नया ब्रिज बन रहा है, महात्मा गांधी जेपी सेतु के समानांतर भी नये पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनके पूर्ण हो लोगों को काफी सहूलियत होगी। हमलोग कच्ची दरगाह से राघोपुर पुल को भी चाल जा रहे हैं। पटना में बने जेपी गंगा पथ के तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ बनान काम हमारी सरकार करेगी। नोएडा की तरह इस इलाके को विकसित किया जाएगा।

CM Cooperation Camp 4 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- PM और पूर्व CM के विकास कार्यों से गांव-गांव तक बिजली, सड़क, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंची है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से गांव-गांव तक बिजली, सड़क, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंची है। उसको और आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री और उद्योग-धंधे स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि यहां अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो। बिहार में जीविका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं काफी आगे बढ़ी हैं। पहले हमारी जो बहनें पांच हजार रुपए का भी रोजगार नहीं कर पाती थीं, वे अब स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़कर एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए तक का कारोबार कर रही हैं। हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। वैसे 211 प्रखंड जहां डिग्री कॉलेज नहीं हैं वहां इस वर्ष के जुलाई माह से डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी। प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल के रूप में सरस्वती विद्या निकेतन के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सरस्वती विद्या निकेतन में पढ़ाई की ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि उसमें पढ़ने के लिए मंत्री और अधिकारी के बच्चे भी ललायित हों। बिहार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में हर स्तर पर काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाया है।

CM Cooperation Camp 5 22Scope News

CM ने कहा- अनुमंडल व जिला स्तर पर समान्य रोगियों को रेफर करने की पूर्व से जो कार्यशैली चली आ रही है उसे हर हाल में 15 अगस्त तक खत्म करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुमंडल और जिला स्तर पर समान्य रोगियों को रेफर करने की पूर्व से जो कार्यशैली चली आ रही है उसे हर हाल में 15 अगस्त तक खत्म करना है। यदि सामान्य रोगी को अनुमंडल या जिला अस्पताल से रेफर किया जाता है तो सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संरचना खड़ी की जा रही है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगी को ही बेहतर चिकित्सा के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर करें। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय और राहत मिले ‘सहयोग शिविर’ का यह मूल उद्देश्य है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उनका 30 दिनों के अंदर हर हाल में निष्पादन किया जाएगा।

लाभुकों को बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप सांकेतिक चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से अब तक प्राप्त हुए आवेदनों का जिला प्रशासन द्वारा कराए गए शत प्रतिशत निष्पादन के अंतर्गत लाभुकों को बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप सांकेतिक चेक प्रदान किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ‘सहयोग शिविर’ में प्राप्त आवेदन के अलावा एनआईसी द्वारा निर्मित sahyog.bihar.nic.in portal पर प्राप्त होने वाले आवेदन का निष्पादन भी 30 दिन के अंदर करना है, नहीं तो संबंधित पदाधिकारी को स्वतः पोर्टल पर स्पष्टीकरण चला जाएगा।

CM Cooperation Camp 6 22Scope News

CM सम्राट के साथ सांसद, कई विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक विनय कुमार सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक मनोरंजन सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधायक रणधीर कुमार सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव सह सारण जिला के प्रभारी सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

CM Cooperation Camp 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘सहयोग शिविर’ की आज से शुरुआत, मंत्री अलग-अलग जिलों में लोगों की करेंगे जनसुनवाई

Highlights

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...