Advertisment

Sudha Milk Price Hike: झारखंड में 25 मई से महंगा होगा सुधा दूध, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़े

कॉम्फेड ने सुधा दूध की कीमतों में 1 से 3 रुपये और अन्य दुग्ध उत्पादों में 10 से 35 रुपये तक बढ़ोतरी की। नई दरें 25 मई से लागू होंगी।


Sudha Milk Price Hike रांची : Bihar State Cooperative Milk Producers Federation Limited यानी कॉम्फेड ने सुधा ब्रांड के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 25 मई से लागू होंगी। इस फैसले के बाद आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Sudha Milk Price Hike:दूध की कीमत में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी

कॉम्फेड के अनुसार सुधा दूध की विभिन्न श्रेणियों में प्रति लीटर एक से तीन रुपये तक की वृद्धि की गयी है। वहीं अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 35 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

संस्था का कहना है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के क्रय मूल्य में प्रति लीटर दो से 3.13 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है। इससे दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Sudha Milk Price Hike:दुकानदारों और विक्रेताओं का मार्जिन भी बढ़ा

कॉम्फेड ने दुकानदारों और विक्रेताओं के कमीशन में भी बढ़ोतरी की है। अब उन्हें प्रति लीटर 0.20 पैसे तक अतिरिक्त मार्जिन मिलेगा। संस्था का मानना है कि इससे वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।


Key Highlights

  • 25 मई से सुधा दूध की नई कीमतें लागू होंगी

  • दूध के दाम में 1 से 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

  • दुग्ध उत्पादों की कीमतों में 10 से 35 रुपये तक इजाफा

  • पशुपालक किसानों के हित में बढ़ाया गया क्रय मूल्य

  • बढ़ती उत्पादन और परिवहन लागत को बताया गया कारण


Sudha Milk Price Hike:बढ़ती लागत बनी बड़ी वजह

कॉम्फेड ने बताया कि पिछले कुछ समय से कच्चे माल, पेट्रोलियम पदार्थों, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके अलावा उत्पादन लागत भी बढ़ी है। ऐसे में कीमतों को संतुलित रखना मुश्किल हो रहा था, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा।

नई दरें लागू होने के बाद राज्य में दूध और उससे जुड़े उत्पादों की खरीद उपभोक्ताओं के लिए पहले से अधिक महंगी हो जाएगी।

 

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओ की समीक्षा की। इस...

अपराध पर प्रहार, सुरक्षा का विस्तार- ‘नया सवेरा 3.0’ से बदलता...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को अपराध मुक्त एवं सभी वर्गों की सुरक्षा करने का जो संकल्प लिया था, उसी के तहत...