Bihar Industrial Development: ₹350 करोड़ Investment से 2300 रोजगार के अवसर, 20 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 20 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। ₹350 करोड़ निवेश से 2300 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


Bihar Industrial Development पटना: उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत कार्यरत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाले 20 नए प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के जरिए बिहार में लगभग ₹350 करोड़ के निवेश और करीब 2300 रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

बैठक की अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने की। समिति ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 30 एकड़ भूमि आवंटित की।

Bihar Industrial Development:कई सेक्टरों में होगा औद्योगिक विस्तार

स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, पीईबी फैब्रिकेशन, फर्नीचर निर्माण, पीवीसी एवं यूपीवीसी पाइप निर्माण, सीबीजी, हेल्थकेयर और जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन इकाइयों के स्थापित होने से राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

नई औद्योगिक इकाइयाँ राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों जैसे कुमारबाग, बेगूसराय, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, बरियारपुर और सासाराम में स्थापित की जाएंगी।


Key Highlights

  • बिहार में 20 औद्योगिक परियोजनाओं को पीसीसी से मंजूरी

  • लगभग 30 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया

  • ₹350 करोड़ निवेश से 2300 रोजगार मिलने का अनुमान

  • फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर और सॉफ्टवेयर सेक्टर को बढ़ावा

  • राज्य के कई औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी नई इकाइयाँ


Bihar Industrial Development:उद्योग मंत्री बोलीं- बिहार बन रहा औद्योगिक हब

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि नई औद्योगिक परियोजनाएँ बिहार के औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल आधारित अवसर तैयार होंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Bihar Industrial Development:निवेशकों को मिल रही पारदर्शी और त्वरित सुविधा

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बियाडा के माध्यम से पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत अवसंरचना, सरल प्रक्रियाएं और नीतिगत सहयोग के जरिए निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हो सके।

स्वीकृत प्रमुख कंपनियों में Bharat GPS Bioenergy Pvt Ltd, Crispano Foods & Beverage Pvt Ltd, SP Institute of Workforce Development Pvt Ltd, Experia Prefaxo Pvt Ltd, Rayush Healthcare Pvt Ltd और Makhayo Foods Pvt Ltd सहित कई अन्य कंपनियाँ शामिल हैं।

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...