औद्योगिक विकास को गति : एक हजार करोड़ के निवेश से 3,200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

पटना : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक में समिति द्वारा 16 परियोजनाओं एवं सात होटल प्रस्ताव के लिए 31.78 एकड़ भूमि आवंटित की गई। प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में 992.63 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 3,146 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक व आर्थिक विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं – उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Minister Shreyasi Singh 1 22Scope News

राज्य सरकार संतुलित एवं समावेशी औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है – सचिव कुंदन कुमार

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समावेशी औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम प्रक्रियाएं एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी

समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, राइस मिल, PEB स्ट्रक्चर निर्माण, स्टील रूफिंग शीट निर्माण, गारमेंट्स, कॉटन विक एवं अगरबत्ती निर्माण, करुगेटेड पेपर निर्माण तथा जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। ये इकाइयां राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं- IA फतुहा, IA बैजनाथपुर, IA गोरौल, IA समस्तीपुर, IA डोनार, Large Industrial Estate (LIE) Barari, Industrial Growth Centre (IGC) मरंगा, IA मुजफ्फरपुर, IA पाटलिपुत्र एवं IA हाजीपुर।

Minister Shreyasi Singh 22Scope News

परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी व युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी

प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में Amul Dairy, शिव दुर्गा एग्रो, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, M/S MSQ Clothing LLP, M/s Banka Industries, Honesty Automation Pvt Ltd, M/s Shree Jee Roofing, Siya Ram Food Industries, M/s Jyoti Printing Works, M/s Rajrani Textile, M/s OM Mangalam और M/s Liefde Bakers Pvt Ltd एवं होटल प्रस्तावों जैसे- M/s Civmil Industries Pvt Ltd, M/s MCS India Ltd, M/s Maa Mundeshwari Agro Mill Pvt Ltd सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी व युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े : सहकारिता मंत्री ने पूसा प्रशिक्षण केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाण-पत्र

Saffrn

Trending News

पुलिस व फल दुकानदार के बीच हुए विवाद मामले में जांच...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस और फल दुकानदार के बीच हुए कथित विवाद मामले में जांच रिपोर्ट सामने आ गई...

पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 4 लाख के कोडिंग कफ...

पटना सिटी : पटना सिटी के नदी थाना की ओर से विशेष चेकिंग अभियान लगाया गया था। चेकिंग के दौरान कुछ लोग पुलिस को...

मायके में फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, नवविवाहिता...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बटेरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मायके में फोन पर बात करने...

मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार देने वाली घटना सामने आई है। बगीचे में अपने दादा को...

JTET Language Row: भोजपुरी, मगही और अंगिका पर बंटी राय, अंतिम...

  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने के मुद्दे पर बनी उच्चस्तरीय समिति में मतभेद उभरकर सामने आए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img