WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management से मिलेगा बड़ा फायदा

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान।


 WhatsApp New Feature रांची: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप WhatsApp पर जल्द ही यूजर्स का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। कंपनी एक ऐसे नये फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से किसी भी कॉन्टैक्ट की चैट खोले बिना यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन ऑनलाइन है और कौन हाल ही में एक्टिव रहा है।

अब तक यूजर्स को किसी व्यक्ति का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए उसकी चैट ओपन करनी पड़ती थी, लेकिन आने वाले अपडेट के बाद यह जानकारी सीधे एक नये “कॉन्टैक्ट्स हब” में दिखाई देगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।

 WhatsApp New Feature: प्रोफाइल फोटो के नीचे दिखेगा नया Contacts Hub

रिपोर्ट के अनुसार आइफोन के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस फीचर की झलक देखने को मिली है। इससे पहले मार्च में एंड्रॉयड बीटा अपडेट 2.26.13.13 में भी इसकी टेस्टिंग की गयी थी।

नये अपडेट के तहत व्हाट्सएप सेटिंग्स में प्रोफाइल फोटो के नीचे एक नया कॉन्टैक्ट्स सेक्शन जोड़ा जाएगा। इसमें उस समय ऑनलाइन मौजूद लोग सबसे ऊपर दिखाई देंगे। उनकी प्रोफाइल फोटो पर हरे रंग का डॉट बना होगा, जिससे यूजर्स तुरंत पहचान सकेंगे कि कौन लाइव एक्टिव है।

इसके नीचे हाल ही में एक्टिव रहे लोगों की सूची दिखाई देगी। यह लिस्ट समय के अनुसार होगी, जिससे यूजर्स आसानी से जान सकेंगे कि कौन कब ऑनलाइन आया था।

 WhatsApp New Feature: Privacy का भी रखा गया पूरा ध्यान

व्हाट्सएप ने इस फीचर में प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा है। यदि कोई यूजर अपना ऑनलाइन स्टेटस दूसरों से छिपाकर रखता है, तो वह भी दूसरों का ऑनलाइन स्टेटस नहीं देख सकेगा। यानी यह फीचर पूरी तरह “म्यूचुअल विजिबिलिटी” नियम पर आधारित होगा।

इससे यूजर्स को अपनी गोपनीयता पर पूरा नियंत्रण मिलेगा और कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के उनकी एक्टिविटी नहीं देख पाएगा।


Key Highlights

  • WhatsApp में नया Contacts Hub फीचर आने की तैयारी

  • बिना चैट खोले दिखेगा ऑनलाइन और एक्टिव स्टेटस

  • हरे डॉट से पता चलेगा कौन लाइव एक्टिव है

  • नया Storage Management फीचर फोन मेमोरी बचाएगा

  • Favorite Contacts और Search फीचर होंगे ज्यादा स्मार्ट


 WhatsApp New Feature: Storage Management से फोन मेमोरी होगी खाली

व्हाट्सएप सिर्फ ऑनलाइन ट्रैकिंग फीचर ही नहीं, बल्कि स्टोरेज मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाने जा रहा है। एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.20.6 में एक नया स्टोरेज मैनेजमेंट फीचर देखा गया है।

अक्सर स्टेटस अपडेट की फोटो और वीडियो फाइलें फोन की मेमोरी भर देती हैं, लेकिन यूजर्स को इसकी जानकारी नहीं मिलती। अब एप के “मैनेज स्टोरेज” सेक्शन में स्टेटस मीडिया के लिए अलग फिल्टर मिलेगा। इससे यूजर्स यह देख सकेंगे कि कौन-सी फाइल सबसे ज्यादा जगह घेर रही है।

 WhatsApp New Feature: Favorite Contacts और Searching होगी आसान

नये कॉन्टैक्ट्स हब में कई एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे। यूजर्स चार फेवरिट कॉन्टैक्ट्स को सबसे ऊपर पिन कर सकेंगे, ताकि जरूरी लोगों तक जल्दी पहुंचा जा सके।

इसके अलावा कॉन्टैक्ट्स को ऑनलाइन स्टेटस के बजाय नाम के हिसाब से भी सॉर्ट किया जा सकेगा। एक डेडिकेटेड सर्च बार भी दिया जाएगा, जिससे किसी भी कॉन्टैक्ट को ढूंढना आसान होगा। नये कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए फोन नंबर मैन्युअली डालने और क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा भी इसी सेक्शन में उपलब्ध रहेगी।

Saffrn

Trending News

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img