मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा की ओर ले जाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया

सहायक आयुक्त मद्य निषेध भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आज यानी 26 मई को अहले सुबह वाहन जांच के क्रम में पकड़ी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास से क्रमशः एक टोयोटा ग्लैंजा कार (निबंधन संख्या-BR44R-4122) से 180 लीटर अवैध बीयर बरामद किया गया। साथ ही एक टाटा पंच कार (निबंधन संख्या-अंकित नहीं) से 264 लीटर अवैध बीयर बरामद किया गया। वाहन के चालक सोहेल खान वार्ड नंबर-36 बक्सर से गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

Ara Wine 2 22Scope News

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है

वहीं उक्त वाहनों से Kingfisher extra special strong beer 500ml का 888 पीस में 444 लीटर अवैध बीयर जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब पांच लाख के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से आरा लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ara Wine 3 22Scope News

Ara Wine 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...