Advertisment

पटना में सूकर विकास योजना का पहला चरण पूरा, 48 लाभुक लाभान्वित

पटना : डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग राज्य के पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पटना के 48 अनुसूचित जाति के लाभुकों के बीच सूकरों का वितरण किया गया है। सूकर विकास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को उन्नत नस्ल के दो मादा एवं एक नर सूकर दिया गया है, यानी कुल 144 सूकरों का वितरण किया गया है। माना जा रहा है कि इससे अनुसूचित जाति वर्ग के पशुपालकों की आय बढ़ेगी और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पशुपालन निदेशक ने सभी लाभुकों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी

पशुपालन निदेशालय के अंतर्गत जिला पशुपालन कार्यालय, पटना द्वारा पालीगंज प्रखंड के 15 लाभुक, बिहटा प्रखंड के आठ लाभुक, फुलवारीशरीफ प्रखंड के 14 लाभुक, मसौढ़ी प्रखंड के 10 लाभुक एवं फतुहां प्रखंड के एक लाभुक को इस योजना का लाभ दिया गया है। पटना जिले का कुल लक्ष्य अनुसूचित जाति कोटि के 75 लाभुक एवं अनुसूचित जनजाति के 30 लाभुक हैं, जिसमें से प्रथम चरण में 48 लाभुकों को सूकरों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर पशुपालन निदेशक उज्जवल कुमार सिंह एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार मौजूद थे। इस दौरान पशुपालन निदेशक ने सभी लाभुकों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा ने कहा- अराजकता से कोई समझौता नहीं, बिहार में चलेगा सिर्फ सुशासन, सुशासन से आएगी समृद्धि

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...