बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा अर्चना

गया : अपने एकदिवसीय गया दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज अहले सुबह गया पहुंचे. जहां सबसे पहले वह प्राचीन विष्णुपद मंदिर गये, जहां मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना किया. पूजा अर्चना मुन्नालाल गोदा के द्वारा संपन्न कराया गया.

जबकि विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया. वहीं इसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शक्तिपीठ मां मंगला गौरी के दरबार में भी गए. जहां मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना किया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए हम लोग प्रार्थना किए हैं. सब का कल्याण हो, यहां मुन्ना लाल गुर्दा के द्वारा पूजा कराया गया. विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा उनका स्वागत किया.

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिवसीय कार्यक्रम में गया आये है. वे गया संग्रहालय में बाल युवा संसद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर करेंगे. साथ ही दोपहर में डीएम के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...