RPF व CPDS टीम की संयुक्त कार्रवाई, रेल संपत्ति चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सिवान : सिवान आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल संपत्ति चोरी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ सिवान प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देशन में आज यानी 28 मई को उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।

संदेह के आधार पर अभियुक्त को रोककर तलाशी ली गई – RPF

इसी दौरान सिवान पूर्वी यार्ड स्थित किलोमीटर संख्या SV1004/SV1006 डाउन लाइन के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में भारी सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरे से दो अदद पैंडराल क्लिप व रेलवे का एक लोहे का प्लेट बरामद किया गया। जिस पर कर्व संख्या 51/A अंकित था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति बरामद सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

Siwan Police 1 1 22Scope News

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद रुस्तम के रूप में हुई है

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद रुस्तम (46 वर्ष) शेख मोहल्ला थाना नगर के रूप में हुई है। रेल संपत्ति को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखने के आरोप में अभियुक्त को धारा-3 RP(UP) Act के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बरामद रेल संपत्ति को जब्त करते हुए रेल सुरक्षा बल पोस्ट सिवान में मुकदमा अपराध संख्या 05/26 दर्ज किया गया। बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 550 रुपए बताई गई है।

Siwan Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...

Dhulu Mahto Defamation Notice: ढुलू महतो का बड़ा एक्शन! अरूप चटर्जी...

Dhulu Mahto Defamation Notice: धनबाद की राजनीति में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर अब कानूनी मोड़ ले चुका है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा के...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...