इंटर छात्र का अपहरण कर निर्मम हत्या, दियारा में फेंका शव, गांव में भारी आक्रोश, हिरासत में 2 आरोपी

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ बदमाशों ने इस बार एक इंटर के छात्र का पहले अपहरण किया और फिर पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर शव को दियारा इलाके में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अपहरण के वक्त का Video भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है

वहीं अपहरण के वक्त का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव का है, जहां राम उदय यादव के पुत्र विकास कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, विकास बुधवार की दोपहर छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव का ही मोहित यादव उर्फ कारेलाल उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था।

Begusarai Hatya 1 22Scope News

परिजनों ने गांव के ही विकास व मोहित यादव पर अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है

परिजनों ने गांव के ही विकास यादव और मोहित यादव पर अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर विकास कुमार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को खगड़िया जिले के बलदौर दियारा इलाके में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मुफस्सिल थाना पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Begusarai Hatya 2 22Scope News

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण के समय का Video भी सामने आया है

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण के समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विकास कुमार को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों बढ़ गया है। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी विकास यादव ने मृतक के छोटे भाई के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल किया था। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Begusarai Hatya 3 22Scope News

जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी बदला लेने की फिराक में था

हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी बदला लेने की फिराक में था और इसी रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मेरा बेटा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गया था। गांव के ही मोहित उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। बाद में पता चला कि मेरे बेटे की हत्या कर शव दियारा में फेंक दिया गया। आरोपी पहले से रंजिश रखता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन सवाल बड़ा है कि आखिर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? कब तक छात्र और आम लोग अपराधियों का शिकार बनते रहेंगे? और आखिर पुलिस ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने में कब तक सफल हो पाएगी?

Begusarai Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 हजार रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...