अपराधियों ने School Bus रोक कर किया छात्र का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी

मधुबनी: बिहार में आपराधिक वारदातों में कोई कमी नहीं देखने को मिल रहा है। एक बार फिर अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह सरेआम एक छात्र का अपहरण कर लिया। घटना मधुबनी जिला के पुरैनी थानाक्षेत्र अंतर्गत कडामा चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूल बस रोक कर बस से एक सात वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया। छात्र के अपहरण की खबर मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस से बदमाशों ने जिस छात्र का अपहरण किया है उसकी पहचान फुलौत निवासी राकेश कुमार साह का पुत्र प्रियांशु उर्फ़ मयंक के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि अपहृत छात्र के पिता का किराना का थोक और खुदरा व्यवसाय है वहीं अपहृत छात्र के पिता ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार कर दिया है। उन्होंने फिरौती के लिए किसी फोन कॉल की जानकारी से भी इंकार कर दिया और कहा कि आखिर उनके पुत्र का अपहरण किसने और क्यों किया यह उन्हें नहीं मालूम है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM नहीं दे रहे मिलने का समय, धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने…

School Bus School Bus School Bus

School Bus

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...