पटना की सड़कों पर बढ़ेंगी महिला ड्राइवर, Pink Bus के लिए फिर खुलेंगे आवेदन

पटना : राज्य के विभिन्न शहरों में संचालित कुल 100 पिंक बसों के लिए एकबार फिर महिला चालकों का चयन होने जा रहा है। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से महिला चालकों के दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षण जल्द शुरू होने वाला है। निगम आने वाले दिनों में इसका विज्ञापन जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को औरंगाबाद स्थिति आईडीटीआर में 30 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ड्राइविंग का अभ्यास शामिल होगा।

पहले चरण में 12 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और वे पटना की सड़कों पर बस चलाने का अभ्यास कर रही हैं

पहले चरण में 12 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और वे पटना की सड़कों पर बस चलाने का अभ्यास कर रही हैं। अब दूसरे चरण में और अधिक इच्छुक महिलाओं को शामिल करने की तैयारी चल रही है। पिंक बस चालक बनने के लिए महिला की आयु 21 से 40 वर्ष और वैध एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस लाइसेंस धारक होनी चाहिए। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को संविदा आधार पर चालक के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़े : ‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img