8 साल में 5413 युवाओं को मिला हुनर, अब रोजगार की राह हो रही आसान

पटना : बिहार सरकार सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत वर्ष 2018 से अबतक पांच हजार 413 युवाओं ने विभिन्न आधुनिक ट्रेड्स में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। योजना का उद्देश्य ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) और ईबीसी (अतिपिछड़ा वर्ग) के युवा-युवतियों को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्लंबिंग, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ब्यूटी कल्चर, फैशन डिजाइनिंग, मशीनरी ऑपरेशन, वेल्डिंग व ड्राइविंग समेत कई उद्योग-उन्मुखी ट्रेड्स शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण व इंटर्नशिप का भी पूरा अवसर दिया जा रहा है

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप का भी पूरा अवसर दिया जा रहा है, जिससे वे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सीधे रोजगार प्राप्त कर सकें। सरकार की इस पहल को युवाओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। योजना न केवल बेरोजगारी घटाने में मदद कर रही है, बल्कि समाज के पिछड़े तबके को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभाग के अनुसार, योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भविष्य में प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाने और नए ट्रेड्स शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : AES की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Saffrn

Trending News

पहली बारिश में ही NH-80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया...

मोकामा : मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली एनएच-80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर...

अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5...

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।...

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम...

मोतिहारी : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।...

दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली...

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली गई पूर्व सीएम राबड़ी देवी...

‘बॉस फूड’ के नाम पर डुप्लीकेट कारोबार का दरभंगा में हुआ...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित स्नैक्स ब्रांड 'बॉस फूड' के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट बनाए और बेचे जाने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img