मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह से बंगला खाली नहीं करने की कही जा रही बात

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि आवास खाली नहीं करने के पीछे दलित होने का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आवास आवंटन और खाली कराने की प्रक्रिया नियमों के तहत होती है। यदि कोई अन्य कारण होता तो उस पर स्पष्ट चर्चा होती, लेकिन जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। उससे ऐसा लग रहा है कि उनके दलित होने को मुद्दा बनाया जा रहा है।

वह दलित समाज से आते हैं और केंद्र व बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं – मंत्री नंदकिशोर राम

मंत्री नंदकिशोर राम ने यह भी कहा कि वह दलित समाज से आते हैं और केंद्र व बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, सरकारी निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए और आवास आवंटन से जुड़े मामलों का समाधान नियमों के अनुरूप होना चाहिए। गौरतलब है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक बयानबाजी तेज है और सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Minister Nandkishore Ram 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राबड़ी देवी से छीना गया 10 सर्कुलर रोड आवास, इस मंत्री को हुआ आवंटित

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...