राबड़ी देवी से छीना गया 10 सर्कुलर रोड आवास, इस मंत्री को हुआ आवंटित

पटना : बिहार से सियासी गिलायरे से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का सरकारी आवास रहा 10 सर्कुलर रोड अब बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि राजद के सेंटर पॉइंट कहे जाने वाले 10 सर्कुलर रोड में अब लालू यादव और राबड़ी देवी नहीं रहेंगे।

पटना की राजनीति में 10 सर्कुलर रोड का महत्व

पटना का 10 सर्कुलर रोड बिहार की राजनीति में करीब 20 सालों से बेहद चर्चित पता रहा है। यह आवास लंबे समय तक राबड़ी देवी से जुड़ा रहा है और राजनीतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र भी माना जाता था। ऐसे में अब इस आवास का नए मंत्री को आवंटन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों का मानना है कि बिहार की सत्ता और सियासत में सरकारी आवासों का भी अपना अलग महत्व रहा है। खासकर, 10 सर्कुलर रोड के आवास हमेशा पटना में पोलिटिक्ल न्यूज के चर्चाओं के केंद्र में रहे हैं।

Rabri Devi 1 22Scope News

भवन निर्माण विभाग ने जारी किया आवंटन आदेश

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए मंत्री नंदकिशोर राम को यह सरकारी आवास आवंटित किया गया है। आदेश पर संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। विभाग की ओर से इसकी प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, संबंधित विभागों और इंजीनियरिंग शाखा को भी भेजी गई है। ताकि आवास हस्तांतरण और अन्य औपचारिक प्रक्रिया पूरी का जा सके। बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है।

यह भी देखें :

सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं

आपको बता दें कि 10 सर्कुलर रोड के आवंटन के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है। लेकिन बिहार की राजनीति में इसे पते का अपना अलग राजनीतिक इतिहास रहा है और यह फैसला निश्चित रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : लालू परिवार को झटका, राबड़ी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...