हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था। इस कांड के महज चार घंटे बाद ही पुलिस ने नाबालिग हत्यारे को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एसपी जितेंद्र कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि ये हत्या पैसे की लेनदेन को लेकर हुआ था। नाबालिग भतीजा अपने चाचा से रुपए मांग कर रहा था। उसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। अस्पताल लेजाने पर चिकित्सकों ने मो. परवेज आलम को मृत घोषित कर दिया।

SP जितेंद्र कुमार ने कहा- इस हत्याकांड में SDPO के नेतृत्व में टीम गठित किया गया

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए हत्यारे नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए एक पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और घटनास्थल से फायर किया गया खोखा बरामद कर लिया गया है।

Araria SP 1 22Scope News

अररिया SP ने कहा- इस तरह से हत्या का सफल उद्भेदन कर लिया गया है

अररिया एसपी ने बताया कि इस तरह से हत्या का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी अनुसार नाबालिग को पिस्टल उसके जीजा ने दिया था। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया इस कांड के उद्भेदन में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

Araria SP 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान रेल पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड व पश्चिम बंगाल के 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...