दोहरी हत्याकांड का पुलिस के किया खुलासा, हत्या में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का आज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते 11 अक्तूबर को दशहरा पूजा के समय दो तंत्रिका की गोली मारकर हत्या किया गया था। उसका शव को ऐनवा गांव के समीप एक पइन के किनारे फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर काको थाना में प्राथमिकी की दर्ज की गई थी। पुलिस इस हत्या कांड को लेकर अपने स्तर से मामले के जांच जुटी थी। जिसका पुलिस ने आज खुलासा किया है।

इस मामले को लेकर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा नई तकनीकी ढंग से इस कांड का अनुसंधान किया। जिसमें चार लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि काको थाना क्षेत्र की सातनपुर गांव के उदय यादव के पिता और पुत्र की मौत हो गई थी। जिसको लेकर उदय यादव एक तांत्रिक के पास गया तो तांत्रिक ने बताया कि रामबली यादव तंत्र विद्या से तुम्हारे घर को बांध दिया है और जल्द ही दो लोगों की और मौत होगी। इसी पर उदय यादव के पत्नी ने 20 लाख में रामबली यादव की हत्या करने के लिए कुछ अपराधियों से समझौता किया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इसी समझौता के तहत अरविंद कुमार, सिंटू कुमार, महेंद्र यादव और सुशील यादव सभी शामिल हुए। रामबली यादव एवं काशी प्रसाद को झाड़ फूंक करने के बहाने उसे बुलाया गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में सभी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस तरह से पुलिस द्वारा इस घटना की जांच की गई है और दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

यह भी पढ़े : प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खाने में मिली छिपकली, लोगों ने नहीं खाया खाना

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...