नाबालिग की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

बाढ़ : मोकामा थाना क्षेत्र के मोदनगाछी गांव में एक माह पूर्व अंशु कुमार नाबालिग के गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। जो नाबालिग घर से भागे थे। उनके माता-पिता को बातचीत हो रही थी। उसके बाद बच्चे ने कहा कि अभी हम आप लोग से बातचीत नहीं कर पाएंगे यह कहकर फोन बंद कर दिया। पुलिस द्वारा जांच में यह पाया गया कि अंशु कुमार का गांव के ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग था। लड़की भी एक माह पूर्व घर छोड़कर अपने मुंहबोला चाचा के यहां रह रही थी। बाढ़ डीएसपी-1 रामकृष्ण ने इस मामले की पूरी जानकारी दी।

कुछ दिनों बाद लड़की के मुंह बोला चाचा के यहां से आपके बच्चे को वापस बुला दिया जाएगा – परिजन

लड़के के परिजन का लड़की के परिजन से बातचीत हुई। लड़की के परिजन ने कहा कि कुछ दिनों बाद लड़की के मुंह बोला चाचा के यहां से आपके बच्चे को वापस बुला दिया जाएगा। लड़की के परिजन द्वारा यह आश्वासन लड़के के परिजन को दिया गया। सभी संतुष्ट थे। तीन हफ्ता बीत जाने के बाद जब लड़का वापस नहीं आया तो लड़के वाले फिर थाना पहुंचे। वहीं पुलिस को शक हुआ कि कोई गंभीर बात तो नहीं हो गई।

Barh Hatya 1 22Scope News

पुलिस कई लोगों से पूछताछ की कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की

इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ की कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि जिस दिन लड़का गायब हुआ था उसे दिन ही मुंह बोले चाचा द्वारा किसी अपराधी से अंशु की चाकू से हत्या कर साक्षय छुपाने के लिए हरनौत ताल में उसकी शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने सब बरामद कर ली हत्या करने वाले और लड़की के परिजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुल चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है। जिसमें दो महिला और दो पुरुष है। वहीं हत्या की साजिश रचने वाला लड़की के मुंह बोले चाचा फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Barh Hatya 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...