सहयोग शिविर में लंबित शिकायतों का समाधान 30 दिनों में हो – मंत्री श्रवण कुमार

मोतिहारी : सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण के चिरैया प्रखंड के हरिनारायना पंचायत और ढाका प्रखंड के गवेन्द्री पंचायत में सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शिविर जन समस्याओं के समाधान की दिशा में एक अत्यन्त सराहनीय अधिक प्रभावी पहल है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर अधिक पारदर्शी तरीके से मिले।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का समाधान अगले 30 दिनों में किया जाए

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का समाधान अगले 30 दिनों में किया जाए। सख्त लहजे में कहा कि यदि 31वें दिन तक किसी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो उससे संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. खालिद अनवर और स्‍थानीय विधायक लाल बाबु गुप्ता मौजूद थे।

Minister Shravan Kumar 1 22Scope News

हरिनारायना पंचायत में 5,654 मामलों का तत्काल निष्पादन

चिरैया प्रखंड के हरिनारायना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 7,767 आवेदन आए, जिनमें से 5,654 मामले को निष्पादन तत्काल कर दिया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के 1,229 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिसमें 1,133 मामलों का निपटारा किया गया। साथ ही श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग सन्निमार्ग कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत विवाह वित्तीय सहायता से 50 हजार रुपए का चेक परगन राम और बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान के तहत चार लाख रुपए का चेक नारायणपुर पंचायत के शिवजी पासवान को मंत्री ने दिया। इसके अलावा जीविका के 22 समूहों को 71 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया।

Minister Shravan Kumar 2 22Scope News

गवेन्द्री पंचायत में 280 मामलों का निपटारा

इसी तरह ढाका प्रखंड के गवेंद्री पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने जन्म मृत्यु, राशन, पेंशन, पेंशन केवाईसी, आवास, शौचालय, कृषि, मनरेगा, आरटीपीएस, नल-जल, आईसीडीएस, राजस्व और श्रम संसाधन से संबंधित 320 आवेदन आए, जिसमें मौके पर ही 280 मामलों को निपटारा कर दिया गया है। शिविर में नल-जल से संबंधित समस्याओं की शिकायत पर मंत्री महोदय ने जांच कर दोषी कर्मचारियों को दंडित करने का निर्देश दिया है।

Minister Shravan Kumar 22Scope News

मंत्री श्रवण के साथ विधान पार्षद, विधायक व अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर विधान पार्षद खालीद अनवर, विधायक फैसल रहमान, प्रखंड प्रमुख किरण चौधरी, मुखिया नैयरा खातुन, जिला अध्यक्ष भरत पटेल, मंजु देवी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष उपस्थित थे। साथ ही पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त, अनुमण्डलाधिकारी, पुलिस अनुमंडलाधिकारी, चिरैया व ढाका प्रखंड के विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित चिरैया एवं ढाका प्रखंड के सभी प्रखंड स्त्रर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

सोहराब आलम की रिपोर्ट

पिस्टल लहराने वाला मानसिक पीड़ित युवक का एनकाउंटर, दारोगा पर तान...

आरा : बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है। पैर में गोली...

मनतोरनी देवी हत्याकांड का खुलासा, रील से शुरू हुआ विवाद, अवैध...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम आज, मुहर्रम की तैयारियों पर...

गढ़वा: सदर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ का नया संस्करण बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम का...