BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्ययोजना को गति देने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। ‎इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और बिहार सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- BJP की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है। यही कारण है कि पार्टी ने देशभर में जनता का व्यापक विश्वास अर्जित किया है और निरंतर नए आयाम स्थापित किए हैं।

Bihar BJP 1 22Scope News

नवीन ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा- संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के प्रति सेवा का अवसर है

उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Bihar BJP 2 22Scope News

नितिन नवीन ने कहा- BJP की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ करना होगा।

Bihar BJP 3 22Scope News

 

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सभी के भीतर आगे बढ़ाने की इच्छा होनी चाहिए तभी सफलता मिलेगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी के भीतर आगे बढ़ाने की इच्छा होनी चाहिए तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पद आगे बढ़ने का एक प्लेटफार्म है और इसे ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने प्रवास कार्यक्रम पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से स्वभाव नहीं बदलने की नसीहत भी दी। कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह पूर्वक व्यवहार रखने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकृत कार्य ही करें और जितना हो सके नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। उंन्होने संगठन में 10 से 15 प्रतिशत नए सदस्य बनाने के टास्क भी दिए।

Bihar BJP 4 22Scope News

 

नितिन नवीन ने शक्ति केंद्र स्तर को मजबूत करने व संगठन को लेकर निमित्त बैठक करने की भी बात कही

‎उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर को मजबूत करने और संगठन को लेकर निमित्त बैठक करने की भी बात कही। उन्होंने व्यक्तिवादी नहीं बनने की बात करते हुए कहा कि जिला की कोर कमेटी की प्रत्येक माह बैठक होनी चाहिए। 20 सूत्री कार्यकर्ताओं के बीच कार्य बांटने को कहा जिससे कार्यो का विभाजन हो सके। बैठक में हाल ही में नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों व विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Bihar BJP 5 1 22Scope News

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- BJP का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित संगठन और कर्मठ कार्यकर्ता हैं

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित संगठन और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों व आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के सुझाव भी सुने और उन्हें संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े : 2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Highlights

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...

मंत्री संजय सिंह ने की पूर्णिया प्रक्षेत्र की योजनाओं की प्रगति...

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने पूर्णिया प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img