BJP प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक, दिलीप ने संगठन को गति प्रदान करने का दोहराया संकल्प

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। इस दौरान जहां सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। वहीं सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की भी अलग से संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इन दोनों बैठकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हुए। सभी प्रकोष्ठों और विभागों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

यह जनविश्वास हमारे संगठन की पूंजी है जिसे हमें टूटने नहीं देना है – दिलीप जायसवाल

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों का उत्साह, समर्पण और सक्रिय सहभागिता हमारे संगठन की शक्ति, अनुशासन और निरंतर बढ़ते जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जनविश्वास हमारे संगठन की पूंजी है जिसे हमें टूटने नहीं देना है। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में पार्टी द्वारा सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मोर्चों की स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर सारगर्भित सुझाव प्रस्तुत किए। इस बैठक में आने वाले समय में निर्धारित कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने कहा- आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में हम नंबर-1 बन चुके हैं

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में हम नंबर एक बन चुके हैं लेकिन अब हमारी जवाबदेही भी बढ़ गई है। इस कारण अब हमारा उद्देश्य जन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए और यही सरकार की भी प्राथमिकता है। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला – दिलीप जायसवाल

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img