बिहार MLC चुनाव : NDA की तरफ से उम्मीदवारों की हो रही है घोषणा, LJP से होंगे अंसारी

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बिहार में नौ सीटों पर बिहार विधान परिषद के चुनाव होने हैं। वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है।

केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने अशरफ अंसारी के नाम पर मुहर लगायी है

लोजपा (रामविलास) की तरफ से पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगायी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने बिहार में आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव हेतु अशरफ अंसारी के नाम पर सहमति प्रदान की है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से कुल नौ उम्मीदवार की घोषणा हो चुकी है। जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से मंत्री दीपक प्रकाश उम्मीदवार होंगे।

LJP R 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की अपने उम्मीदवार की सूची, पवन सिंह जाएंगे उच्च सदन

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...