मुख्यमंत्री ने कहा- 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें सुनिश्चित

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों/व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों/व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 35 जिलों के 331 केन्द्रों पर परीक्षा संचालन की व्यवस्था की गयी है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त बनाने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

CM NEET Exam 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क होगा, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार की सूचना मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें।

CM NEET Exam 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सहायता व अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सहायता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए तथा उनकी सहूलियत का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CM NEET Exam 3 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

CM NEET Exam 4 22Scope News

यह भी पढ़े : कंपाउंडर के बेटे ने अपने पिता का सपना किया साकार, NEET परीक्षा में पाई सफलता

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...