सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता दें कि अभिनेता पवन सिंह आज बिहार विधान परिषद के लिए अपने नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। उससे पहले उन्होंने दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थकों की भी इकट्ठा हो गए।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ दिनारा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक आलोक सिंह भी देखे गए
वहीं भोजपुरी स्टार व बीजेपी नेता पवन सिंह के साथ दिनारा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के विधायक आलोक सिंह भी देखे गए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें पूजा कराया। साथ ही पवन सिंह ने देवी की आरती भी गाई। बता दें कि आज पवन सिंह अपने नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने यहां पूजा अर्चना की है।

काराकाट लोकसभा सीट से ही पवन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाई थी
आपको बता दें कि रोहतास जिला के काराकाट लोकसभा सीट से ही पवन सिंह ने पिछला लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाई थी। जिसमें उनकी हार हुई थी। उसके बावजूद भाजपा ने पवन सिंह को विधान परिषद में भेजने का काम किया। जिसको लेकर आज उनका नामांकन है। पवन सिंह को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में भी इकट्ठा हो गई।


यह भी पढ़े : MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से भी मिले, कहा- ‘पार्टी मेरी मां…’
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights



















