डुमरांव अस्पताल में शर्मनाक हालात, बिजली-जेनरेटर फेल, MNCU के गेट पर नवजातों का इलाज करते दिखे डॉक्टर

बक्सर : सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से सामने आया है। वायरल वीडियो में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) में भर्ती दो नवजात बच्चों का इलाज डॉक्टर यूनिट के गेट के बाहर करते दिख रहे हैं।

Health Department Add 3 22Scope News

Video में परिजन व महिलाएं हाथ से पंखा झलकर नवजातों को हवा करती नजर आ रही हैं

वीडियो में परिजन और महिलाएं हाथ से पंखा झलकर नवजातों को हवा करती नजर आ रही हैं। लोग अस्पताल प्रबंधन की बदइंतजामी पर खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में बिजली गुल थी और जेनरेटर भी नहीं चल रहा था। गर्मी और उमस के कारण एमएनसीयू के अंदर बच्चों को रखना खतरे से खाली नहीं था, इसलिए डॉक्टरों ने मजबूरी में बाहर इलाज शुरू किया।

Buxar Hospital 1 22Scope News

Video सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स पूछ रहे हैं कि जब एमएनसीयू जैसी संवेदनशील यूनिट में ही बिजली का बैकअप नहीं है तो आम मरीजों का क्या हाल होगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से बिजली गुल होने और जेनरेटर खराब होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामला तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

Buxar Hospital 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पुल नहीं, परेशानी की विरासत, आजादी के बाद भी नाव के भरोसे हजारों लोगों की जिंदगी

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...