ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी, चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर, बिहारशरीफ में उत्पादन शुरु

ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी,चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर

Nalanda– ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी – तीन सालों के लम्बे इंतजार के बाद बिहारशरीफ के नीरा प्लांट में एक बार फिर से नीरा का उत्पादन शुरु हो गया है.

अभी वर्तमान में प्रति दिन करीबन 1500 लीटर नीरा का उत्पादन हो रहा है.

Neera kendra 22Scope News

इसका संचालन नालंदा डेयरी द्वारा किया जा रहा है.

नालंदा डेयरी के द्वारा जिले के सभी गांवों से ताड़ी मंगवाकर उसकी पैकेजिंग की जा रही है.

फिर उसे चकाचक बोतल में पैक कर कस्बे और बाजारों में बिक्री के लिए भेजा जा रहा है.

बेहद आकर्षक रुप से पैकेजिंग कर बाजार में उतारा जा रहा है

जानकारों का कहना है कि इस चिलचिलाती धूप में हर आदमी गला तर करना चाहता है,

परंपरागत रुप से सत्तू लोगों की पहली पसंद है.

लेकिन बाजार में कई कंपनियों का सोफ्ट ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध है.

लेकिन अब पंरपरागत रुप से बिकने वाले ताड़ी को बेहद आकर्षक रुप में बाजार में उतारा गया है.

गरीब-गुरबा की पसंद को मध्यम वर्गीय परिवारों तक पहुंचाने की कोशिश 

अब यह नीरा भी बाजार में उपलब्ध हो चुका है. जानकारों का कहना है कि जो ताड़ी कभी गरीब गुरबों का कोल्ड ड्रिंक था, अब मध्यम वर्ग के परिवारों तक इसकी पहुंच बनाने की तैयारी हो रही है.

डीएम शशांक शुभंकर ने नीरा प्लांट की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है,

इसमें किसी भी प्रकार  की लापरवाही बर्दास्त नहीं  की जाएगी.

रिपोर्ट – रजनीश आनन्द

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...