Advertisment

रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में रहा है वांछित

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखौरा थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी कांड के आरोपी राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, रंगदारी और एससी/एसटी एक्ट समेत कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Health Department Add 7 22Scope News

गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है व आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

आपको बता दें कि पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लखौरा थाना कांड संख्या 141/26 रंगदारी के आरोपी राहुल सिंह गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं में उसकी संलिप्तता तो नहीं है। मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Motihari Police 1 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की कार्रवाई, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...