सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट सीवान में मुअसं 02/2026 के तहत धारा 3(ए) आरपी(यूपी) एक्ट एवं धारा 153 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

Health Department Add 9 22Scope News

 

जांच के दौरान 4 मई 2026 को चोरी गई रेल संपत्ति में से 21 पेंड्राल क्लिप बरामद करते हुए रिसीवर प्रदीप मुखिया को गिरफ्तार किया गया था

जांच के दौरान चार मई 2026 को चोरी गई रेल संपत्ति में से 21 पेंड्राल क्लिप बरामद करते हुए रिसीवर प्रदीप मुखिया निवासी पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को गिरफ्तार किया गया था। मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक परमेंद्र राय द्वारा लगातार छापेमारी और सुरागरसी की कार्रवाई की गई।

Siwan Chori 1 22Scope News

RPF की कार्रवाई में चोरी गई कुल 31 अदद पेंड्राल क्लिप (21+10) बरामद कर ली गई है

इसी क्रम में 10 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर फरार अभियुक्त कमरे अली निवासी छपिया बुजुर्ग थाना हुसैनगंज जिला सीवान को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गई शेष 10 पेंड्राल क्लिप भी बरामद कर ली गई। आरपीएफ की कार्रवाई में चोरी गई कुल 31 अदद पेंड्राल क्लिप (21+10) बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही मामले का पूर्ण रूप से उद्भेदन करते हुए अभियोग को अज्ञात से ज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध तरमीम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने...

दानापुर : बिहार पुलिस के मध निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा...

मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ)...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस...

पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट को मिला GI टैग, कारीगरों में खुशी का...

गयाजी : गयाजी जिले का पत्थरकट्टी गांव पिछले लगभग 300 साल से अपनी बेमिसाल पत्थर शिल्पकार के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।...