Advertisment

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस के बी-1 कोच से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। अपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम ने दोनों संदिग्धों के पिठू बैग की तलाशी ली।

Health Department Add 9 22Scope News

तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 142 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई

तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 142 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जिसमें जब्त शराब में आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की, ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की, स्मिरनॉफ मिंटी जामुन व्हिस्की, सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की और रॉकफोर्ड प्रीमियम व्हिस्की शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 25.560 लीटर और अनुमानित कीमत 30,200 रुपए बताई गई है। इस मामले में उत्पाद विभाग सिवान द्वारा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Siwan Wine 22Scope News

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कोचहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आलोक और मिठू के रूप में हुई है

वहीं गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कोचहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदास मंझौली वार्ड संख्या-5 निवासी आलोक कुमार (31 साल) और मिठू कुमार (28 साल) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल हरि नारायण त्रिपाठी, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल विजय कुमार यादव और कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...